फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two other accused arrested for causing hurt by assault

रंजिशन हमला करके चोट पहुंचाने के दो अन्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two other accused arrested for causing hurt by assault
एक माह पहले रंजिशन हमला करके गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ कोकली व सुखविंद्र सिंह उर्फ काका वासी मोहन नगर को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहन नगर थानेसर के रहने वाले मनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 12 जुलाई को उसके ताऊ गुरदेव सिंह व कोकली की कहासुनी हो गई थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए कोकली, लाडा, सुखविंद्र, बब्बू ने दिन में उसके भाई सन्नी के साथ मारपीट की थी। उसके बाद रात के करीब सवा 10 बजे गुरदित्ता, जसबीर सिंह उर्फ लाडा, गुरविंद्र सिंह, कोकली, सिमरनजीत, सुखविंद्र सिंह, बब्बू, मिट्ठू उनके घर में घुस आए और गाली गलौज की थी। उन्होंने उसके पिता व माता के साथ ईंट व डंडे से मारपीट की थी, जिसमें उसके पिता सतपाल सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उसके पिता को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बयान पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने 15 जुलाई को आरोपी जसबीर सिंह उर्फ लाड्डा व 19 जुलाई गुरदित्ता को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन

अब मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दो अन्य आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ कोकली व सुखविंद्र सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed