फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two old man died from corona , 171 effected

दो बुजुर्गों की मौत, डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत 171 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
two old man died from corona , 171 effected
जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारना की 26 वर्षीय डॉक्टर और एनआईटी के फार्मासिस्ट समेत 171 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें चार किसान और 15 विद्यार्थी भी शामिल है। वहीं कोरोना पॉजिटिव शाहाबाद निवासी 73 वर्षीय और गांव बपदा लाडवा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अलग-अलग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 169 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शाहाबाद निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना संक्रमण के चलते 16 अप्रैल को पार्क अस्पताल पानीपत और बपदा वासी बुजुर्ग को वीरवार को अंबाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उपचार के दौरान दोनों बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को 171 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 14 हजार 994 तक पहुंच गया है। इनमें से अब तक 12 हजार 755 मरीज कोरोना को मात देकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण पॉजिटिव दर 5.33 और रिकवरी दर गिरकर 85.06 प्रतिशत तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को 2071 एक्टिव केस दर्ज किए गए। इनमें से 54 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है, जबकि 492 मरीजों को अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इसके अलावा सामान्य लक्षण वाले 1525 मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 2 लाख 85 हजार 203 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2 लाख 65 हजार 899 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को 4310 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 171 नए केस सामने आए है, जबकि 179 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed