फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two of the three friends who went to take bath in the canal were swept away

Kurukshetra News: नहर में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो बहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two of the three friends who went to take bath in the canal were swept away
लाडवा। नहर किनारे मिली साहिल की चप्पलें। - फोटो : samvad
लाडवा। पश्चिमी यमुना नहर हिनोरी में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो पानी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस व परिजनों ने मौके पर पहुंचकर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। दोनों युवकों की पहचान 37 वर्षीय प्रदीप व 28 वर्षीय साहिल वासी गांव बपदी के रूप में हुई है जबकि मौके पर मिले युवक की पहचान कुलदीप उर्फ मंगू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि वह तीनों प्रदीप की बाइक पर पश्चिमी यमुना नहर हिनौरी में नहाने आए थे। प्रदीप व साहिल ने तैरने की बात कह कर पानी में छलांग लगा दी जबकि वह नहर के किनारे ही नहाने लगा। प्रदीप व साहिल नहाते हुए नदी के गहरे पानी में चले गए और पानी के तेज बहाव में बहने लगे। दोनों डूबने लगे तो उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जब तक कोई मदद के लिए आता वह पानी के तेज बहाव में बहते हुए आंखों से ओझल हो चुके थे।
विज्ञापन

थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकला था तीन बच्चों का पिता प्रदीप

प्रदीप की मां शिमला देवी ने बताया कि दोपहर तीन बजे प्रदीप बाइक लेकर थोड़ी देर में आने की बात कह कर घर से निकला था। लगभग 5:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा प्रदीप नहर में डूब गया है। प्रदीप तीन बच्चों का पिता है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले प्रदीप के बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है। अब उसके घर में कमाने वाला कोई नहीं है। साहिल अविवाहित होने के साथ-साथ घर का इकलौता चिराग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल था बहन का इकलौता भाई
ग्रामीणों का कहना है कि साहिल अपनी बहन का इकलौता भाई था। शनिवार को रक्षाबंधन के चलते बहन उसे राखी बांधने की तैयारी कर रही थी। घर में खुशी का माहौल था लेकिन इस घटना का पता चलते ही पूरा परिवार चिंता में डूब गया। वहीं देर रात तक साहिल की बहन को दिलासा दिया गया कि वह रक्षाबंधन पर्व के दिन घर में ही होगा।

थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि शाम के समय तीनों दोस्त नहाने के लिए नहर पर पहुंचे थे। वे गहरे पानी में उतर गए और तेज बहाव के चलते लापता हो गए। शनिवार को फिर उनकी तलाश शुरू की जाएगी।

लाडवा। नहर किनारे मिली साहिल की चप्पलें।

लाडवा। नहर किनारे मिली साहिल की चप्पलें।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed