{"_id":"6148f0808ebc3efe841fa403","slug":"two-new-cases-of-corona-were-found-in-the-district-kurukshetra-news-knl83882484","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के दो नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के दो नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से लिए गए आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1211 सैंपलों में से दो व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें आरटीपीसीआर के 1189 व रैपिड एंटीजन के 22 सैंपल शामिल थे। अब जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर पांच पहुंच गई है। इनमें से दो को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि तीन मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 22 हजार 133 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 772 मरीज ठीक हो चुके हैं और 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में एकबार फिर कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को अधिक सावधानी बरतनी होगी तथा कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक लिए गए 519932 में से 496608 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 98.37 फीसदी पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.27 फीसदी पर पहुंच गया है।
जिले में गांव मथाना में दिए कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
गांव मथाना में एक स्थान पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए गए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। प्रशासन ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं।