{"_id":"62b8b5d970c22143a412803a","slug":"two-named-including-cousin-in-carpenter-death-case-kurukshetra-news-knl112763779","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 वर्षीय कारपेंटर की मौत के मामले में चचेरे भाई सहित दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 वर्षीय कारपेंटर की मौत के मामले में चचेरे भाई सहित दो नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत सप्ताह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गौ चरांद वासी 75 वर्षीय कारपेंटर त्रिलोक सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई सहित दो लोगों को नामजद किया है। त्रिलोक सिंह का शव 21 जून को सुबह सात बजे गोशाला वाली गली से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के बेटे ने दो लोगों पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
धर्मबीर सिंह वासी वार्ड एक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जून को उसकी बहन परमजीत कौर और चाचा राजिंद्र सिंह अपने घर बैठे हुए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे उसके पिता का चचेरा भाई गुरमीत सिंह वासी तूर कॉलोनी पिहोवा अपनी बाइक पर उसके घर आया था। यहां से वह उसके पिता त्रिलोक सिंह को अपने साथ घुमाने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर ले गया था। उस रात को उसके पिता घर नहीं लौटे थे। अगले सुबह छह बजे उसे सूचना मिली कि उसके पिता त्रिलोक सिंह का शव शिव मंदिर के पास सड़क पर पड़ा है। सूचना पर वह अपने जीजा विक्रम सिंह व अमनदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचा तथा पुलिस को सूचित किया। उसके पिता गली में सीधे मुंह पड़े थे। बाल बिखरे हुए थे और सिर में बाईं तरफ और सिर के बीच में दाहिनी तरफ पेट में, दोनों पैरों तथा उंगलियों पर चोटें लगी हुई थी। उसके पिता की कमीज भी फटी हुई थी और दो नीचे वाले बटन टूटे हुए थे। वहीं उसके पिता का मोबाइल फोन भी वारदात के बाद से बंद आता रहा। छानबीन करने पर उसे पता चला कि गुरमीत सिंह उसके पिता को जोगिंद्र सिंह के घर ले गया था। यहां शराब पीने के बाद उन दोनों ने उसके पिता की किसी हथियार से हत्या करके शव को गली में फेंक दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
त्रिलोक सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने पहले इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है। इस आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना शहर प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुरमीत और जोगिंद्र को त्रिलोक की हत्या के मामले में नामजद किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की वजह सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।