{"_id":"6aa5b4fa41fc2c1ce0080a4f","slug":"two-more-swine-flu-patients-detected-concerns-rise-with-eight-dengue-cases-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-161030-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले, डेंगू के आठ मामलों से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू के दो और मरीज मिले, डेंगू के आठ मामलों से बढ़ी चिंता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले एक बार फिर बढ़े हैं। एक ही दिन में दो नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 16 हो गई है। इनमें छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 10 मरीज ठीक हो चुके हैं। दूसरी ओर डेंगू के कुल आठ मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें सात मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक मरीज का ओपीडी स्तर पर उपचार चल रहा है।
स्वाइन फ्लू के नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले हरिगढ़ भोराख, रामसरन माजरा, लोहारा, आकाश नगर कुरुक्षेत्र, जिंजरपुर और गोबिंद माजरा क्षेत्र से सामने आए हैं।
वहीं डेंगू के विभाग के द्वारा पांच नमूने जांच के लिए लिए गए, लेकिन कोई नया पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। जबकि कुल आठ मामलों में सात मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज ओपीडी में उपचार ले रहा है। जिले में डेंगू की जांच के लिए अब तक 1489 नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
6218 घरों की जांच, 24 में मिला लार्वा
डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को शहर में 6218 घरों की जांच की। इनमें 24 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। 17,846 पानी के कंटेनरों की जांच की गई, जिनमें 26 में लार्वा पाया गया। इस दौरान छह नोटिस जारी किए गए।
मलेरिया में राहत
जिला सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप ने कहा कि जिले में मलेरिया के मामले में फिलहाल राहत है। हमारी नजर लगातार स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर बनी हुई है। अगर किसी भी मरीज में इसके लक्षण नजर आते है विभाग के द्वारा तुरंत ही इसका सैंपल लेकर टेस्ट करवाएं जाते है। उन्होंने लोगों से भी अपील की के ऐसे मौसम में वे अपना ख्याल जरूर रखें। खांसी बुखार होने पर तुरंत जांच करवाएं।