{"_id":"6aece59ff42d6c972f06817c","slug":"two-more-accused-in-the-ashram-firing-case-placed-on-remand-kurukshetra-news-c-18-1-knl1010-1027522-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आश्रम पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आश्रम पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
पिपली। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने रामपाल के आश्रम पर फायरिंग मामले में शामिल आरोपी अनिल कुमार वासी अरजेहडी जिला करनाल व रेशव उर्फ सुदामा वासी मौली जिला पंचकूला को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में पुरुषोतम दास सेवादार ने बताया कि 21/22 अक्तूबर की रात को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा आश्रम पर फायरिंग की गई, जिसके कारण रामपाल का कुरुक्षेत्र आश्रम आने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस फायरिंग की खुलेआम जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो व पोस्ट वायरल किए जा रहे हैं। इन पोस्ट्स के माध्यम से अनुयायियों को भी खुली धमकियां दी जा रही हैं। इस मामले में पुलिस ने 24 अक्टूबर को आरोपी प्रेमचन्द वासी अरजेहडी जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया था। दो नवंबर को टीम ने आरोपी अनिल कुमार व रेशव उर्फ सुदामा को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आगे की जांच के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी अनिल मोटरसाइकिल चला रहा था और उसके साथी ने फायरिंग की थी। फायरिंग के मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि आरोपी रेशव उर्फ सुदामा वासी मौली जिला पंचकूला ने आश्रम पर फायर करने के लिए शाहबाद में अनिल को असलहा देकर गया था। उसी असलहे से आरोपियों ने आश्रम पर फायर किये थे। पांच नवंबर को आरोपियों को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया।