फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two lakh 25 thousand 310 quintals more sunflowers were purchased during the one month season, closed from today

Kurukshetra News: एक माह के सीजन के दौरान हुई दो लाख 25 हजार 310 क्विंटल अधिक सूरजमुखी की खरीद, आज से बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Two lakh 25 thousand 310 quintals more sunflowers were purchased during the one month season, closed from today
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में किसान द्वारा लाई गई सूरजमुखी की फसल। संवाद
कुरुक्षेत्र। सूरजमुखी खरीद का सीजन शनिवार को संपन्न हो गया। प्रदेश सरकार ने एक से 30 जून तक फसल खरीद का एलान किया था, जिसके चलते खरीद के अंतिम दिन 30 जून को रविवार होन के चलते खरीद बंद रहेगी। ऐसे में इस बार खरीद कार्य 29 जून को ही पूरा होना माना जा रहा है। ऐसे में शनिवार को भी किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचे। इस दौरान पिछले साल की अपेक्षा पांच हजार क्विंटल से ज्यादा फसल खरीद की गई।
विज्ञापन

एक जून से अभी तक दो लाख 25 हजार क्विंटल से ज्यादा फसल की आवक हो चुकी है, जिसमें से पूरी खरीद की जा चुकी है।

प्रदेश सरकार की ओर से इस बार जिला की इस्माईलाबाद, झांसा, बाबैन, थानेसर, लाडवा, शाहाबाद व ठोल अनाज मंडियों में सूरजमुखी खरीद के लिए केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर एक जून से खरीद शुरू की गई थी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर खरीद हैफेड द्वारा की गई। पूरे सीजन के दौरान शाहाबाद क्षेत्र सूरजमुखी का गढ़ रहा है। यहां की अनाजमंडी में सबसे ज्यादा करीब एक लाख 60 हजार क्विंटल फसल खरीद की गई।
विज्ञापन







यह रही सभी अनाजमंडियों की खरीद
शुक्रवार तक सभी सात मंडियों में सबसे ज्यादा खरीद शाहाबाद अनाजमंडी में बनाए केंद्र पर हुई है। यहां एक लाख 59 हजार 730 क्विंटल फसल खरीदी जा चुकी है जबकि इस्माईलाबाद में 26250, झांसा में 20100, बाबैन में 7720, थानेसर में 4120, लाडवा में 1980 व ठोल में 3960 क्विंटल सूरजमुखी खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूरजमुखी की आवक हुई पूरी : शमशेर सिंह



हैफेड जिला प्रबंधक शमशेर सिंह का कहना है कि अब सूरजमुखी की आवक पूरी हो चुकी है। एक जून से खरीद शुरू की गई थी और केंद्रों पर आई पूरी फसल की खरीद की जा चुकी है। सभी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त सुविधाएं जुटाई गई थी। रविवार को सामान्य तौर पर ही खरीद बंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed