फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two including truck driver arrested with 3.25 kilos of opium

Kurukshetra News: सवा तीन किलो अफीम के साथ ट्रक चालक समेत दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Two including truck driver arrested with 3.25 kilos of opium
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने ट्रक चालक समेत दो लोगों को सवा तीन किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक चालक हरमनदीप सिंह व लवप्रीत सिंह निवासी रसूलपुर जिला लुधियाना ट्रक में सामान के बीच में अफीम छिपाकर कर पंजाब ले जा रहे थे। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि एएनसी की टीम जिंदल चौक के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को सूचना मिली कि हरमनदीप सिंह व लवप्रीत सिंह अपने ट्रक में सामान लेकर कोलकाता, झारखंड व बिहार जाते हैं। वापस आते हुए सामान के साथ ट्रक में अफीम छिपाकर पंजाब सप्लाई करते हैं। आज भी दोनों ट्रक में अफीम लेकर यूपी से होते हुए पंजाब जाएंगे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने पिपली चौक पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना के अनुसार ट्रक आता दिखाई दिया। टीम ने ट्रक को रुकवाकर चालक से पूछताछ कर उसे काबू किया। ट्रक की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सवा तीन किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी हरमनदीप सिंह को 10 दिन रिमांड पर लेकर दूसरे आरोपी लवप्रीत सिंह को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन




सात माह में 24 व्यावसायिक मामले दर्ज
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि इस साल के पहले सात माह की अवधि के दौरान पुलिस ने नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत 24 व्यावसायिक मामले दर्ज कर 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के कब्जे से 21 किलो तीन ग्राम अफीम, 1489 किलो 548 ग्राम चूरापोस्त, दो किलो 110 ग्राम चरस, 7700 नशे की गोलियां और 4264 कैप्सूल बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed