फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two including truck driver arrested with 21.5 kg sawdust

Kurukshetra News: साढ़े 21 किलो चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक सहित दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two including truck driver arrested with 21.5 kg sawdust
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने साढ़े 21 किलो चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक चालक डिंपल कुमार निवासी बराड़ा (अंबाला) व क्लीनर रवि कुमार निवासी रादौर (यमुनानगर) झारखंड से पंजाब में सप्लाई के लिए नशीला पदार्थ लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उनके ट्रक को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि एएनसी को सूचना मिली थी कि डिंपल व रवि कुमार बिहार, झारखंड, कोलकाता सामान लेकर जाते हैं। लौटते समय ट्रक में झारखंड से चूरा पोस्त खरीद कर पंजाब में सप्लाई करते हैं। आज भी दोनों अपने ट्रक में चूरापोस्त लेकर कुरुक्षेत्र से होते हुए गोबिंदगढ़ (पंजाब) जाएंगे। सूचना पर टीम ने उमरी चौक पर नाकाबंदी करके जांच के दौरान ट्रक समेत दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर ट्रक से 21 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। अदालत के आदेश से रवि को कारागार भेज दिया तथा डिंपल को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed