फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two friends died in tractor-car collision

Kurukshetra News: ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत

Tue, 23 Jan 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Two friends died in tractor-car collision
लाडवा। लाडवा इंद्री मार्ग पर बड़ौदा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली व कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली व कार क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत प्रदीप कुमार वासी लाठी धनौरा ने बताया कि उसका 28 वर्षीय दोस्त अंकुश सैनी निवासी हमीदपुर एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। वह 21 जनवरी को वह अपनी लैब पर था। करीब शाम साढ़े चार बजे अंकुश व पारस उसके पास आए। उसी समय उसका दोस्त तेजेंद्र पाल निवासी लाठी धनौरा भी आ गया।
विज्ञापन

चाय पीने के बाद अंकुश ने कहा कि उसे निजी काम के लिए इंद्री जिला करनाल जाना है। चारों अंकुश की अल्टो कार में बैठ कर चले गए। करीब साढ़े आठ बजे वापस लाडवा के लिए चले थे। कार को अंकुश सैनी चला रहा था । रात करीब नौ बजे शाम को गांव बड़ौंदा के पास एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई और चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों व पुलिस की सहायता से चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा ले जाया गया वहां अंकुश सैनी को मृत घोषित कर दिया गया। पारस व तेजेंद्र पाल को कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया था। बाद में तेजेंद्र पाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि रविवार को हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को पीजीआई में इलाज के दौरान एक दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।



कार की टक्कर से बाइक सवार की गई जान
मुनियारपुर रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजकुमार निवासी बड़ाचपुर के रूप में हुई। राजकुमार मथाना राइस मिल में मिस्त्री का काम करता था।
राजकुमार रविवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी हुआ था, जिसने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। थाना सदर में दी शिकायत में विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब सवा आठ बजे मथाना चौकी के पास उसे उसका भाई राजकुमार मिल गया।

दोनों अपनी-अपनी बाइक पर घर की ओर चल दिए।वह लोग करीब साढ़े आठ बजे मुनियारपुर वाली सड़क से आगे लाडवा की तरफ पहुंचे। लाडवा की तरफ से आए कार चालक ने उसके भाई राजकुमार की बाइक में टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed