फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two drug smugglers arrested from Pipli with hashish

Kurukshetra News: चरस के साथ पिपली से दो नशा तस्कर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers arrested from Pipli with hashish
कुरुक्षेत्र। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की अंबाला यूनिट ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिपली चौक के पास नाका लगाकर एक टेंपो ट्रैवलर में एक किलो 303 ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी विक्रम उर्फ खासा और रवि के रूप में हुई।
विज्ञापन

एनसीबी के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक जगबीर सिंह ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी हिमाचल से चरस लाकर सोनीपत में तस्करी करने वाले दो व्यक्ति अंबाला से पिपली होते हुए सोनीपत जा रहे हैं। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पिपली पुल पर नाका लगाया और वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दी। आरोपियों के वाहन की तलाशी ली तो उसमें चरस बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत वाणिज्यिक मात्रा का मुकदमा दर्ज किया गया। यूनिट प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed