{"_id":"68eea9591ff72c6cf7078317","slug":"two-drug-peddlers-arrested-with-2060-grams-of-heroin-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143893-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 20.60 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 20.60 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरुनानकपुरा मोहल्ले के रहने वाले नरेंद्र उर्फ हैप्पी और जितेंद्र उर्फ रैंपी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जितेंद्र के कब्जे से 20.60 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि उसे यह हेरोइन हैप्पी व रैंपी ने दी थी। टीम ने इसी मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए नए बस अड्डे के पास निगरानी कर दोनों को काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
नारियल पानी विक्रेता से रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। नारियल पानी विक्रेता से रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए 1 की टीम ने सोमवार देर रात को मुख्य आरोपी के रूप में सोढ़ी गांव निवासी विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 24 सितंबर को इंद्रा कॉलोनी के एक नारियल पानी विक्रेता ने थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी सविंद्र सिंह उर्फ साजन ने उससे 10 हजार रुपये मासिक रंगदारी मांगी और मना करने पर पांच लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 21 सितंबर को सात से आठ लोग उसे धमकाने आए जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। शाखा-1 की टीम ने पहले सविंद्र और अनमोल को गिरफ्तार किया था। अब मुख्य आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार किया
कुरुक्षेत्र। थाना शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। काबू आरोपी की पहचान बपदा गांव के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 अगस्त को बिजड़पुर गांव के कर्मजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 5 अगस्त को उनकी मोटरसाइकिल जिला कोर्ट के गेट नंबर दो के पास से चोरी हो गई। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सोमवार को सेक्टर-सात चौकी की टीम ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के जरिये गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करके दोबारा कारागार भेज दिया गया।