फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two died from corona, 170 new cases found

दो कोरोना पीड़ितों ने तोड़ा दम, 170 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
two died from corona, 170 new cases found
छह माह बाद कुरुक्षेत्र में फिर से कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 1059 तक पहुंच गई है। सोमवार को विभिन्न स्कूलों के 81 विद्यार्थियों सहित 170 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जबकि दो कोरोना पॉजिटिव महिला मरीजों ने दम तोड़ दिया है। कुरुक्षेत्र में 11 हजार 718 पॉजिटिव मरीजों के साथ मृतकों का आंकड़ा 152 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बाबैन निवासी 69 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमण के चलते 29 मार्च को करनाल कल्पना चावला में और 26 मार्च को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर रायपुर नलवी निवासी 78 वर्षीय महिला को मोहाली के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। यहां इन दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस के साथ रिकवरी रेट भी 89.66 प्रतिशत तक लुढ़क गया है, जबकि पॉजिटिव रेट बढ़कर औसतन 9 से 11 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जिले में 1059 एक्टिव केस में से 817 मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट किया गया है, 20 को एलएनजेपी अस्पताल और 222 मरीजों को अलग-अलग में दाखिल कराया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 84 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण सोमवार को 170 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 2 लाख 60 हजार 415 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2907 सैंपलों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 10507 मरीज कोरोना को मात दे चुके है।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ. कृष्ण दत्त का कहना है कि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच विद्यार्थियों के साथ होम आइसोलेट कोरोना पॉजिटिव मरीज भी सुपर स्प्रेडर बन रहे हैं, जो दिशा-निर्देशों का पालन नहीं हैं। इनकी लापरवाही से कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। सितंबर माह के बाद अब कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इन दिनों पांच में 3 से 4 मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है, लेकिन वे कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे। इनकी लापरवाही से दूसरी की जिंदगी भी खतरे में पड़ रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सभी कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लें और खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। हमेशा कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed