फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two death count form corona

इस्माईलाबाद के चिकित्सक की मौत के एक दिन बाद उसकी माता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
two death count form corona
इस्माईलाबाद के कोरोना संक्रमित निजी अस्पताल के डाक्टर की मौत के एक दिन बाद सोमवार को कोरोना संक्रमित उसकी माता की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। एक ही परिवार में पहले डॉक्टर की मौत फिर एक दिन बाद उसकी माता की मौत से परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चिकित्सक की पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदार भी सदमे में हैं और भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को निजी अस्पताल के करीब 40 वर्षीय डॉक्टर कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बिगड़ी तबीयत के चलते चिकित्सक को पंचकूला के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहीं, सैंपल लेने पर चिकित्सक की पत्नी व माता भी कोरोना संक्रमित मिली थीं, जिसके बाद चिकित्सक की 56 वर्षीय माता को कोरोना से संक्रमित होने के कारण 13 अगस्त को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस महिला को शुगर और निमोनिया की शिकायत थी, जिसके बाद से इसका उपचार मुलाना अस्पताल में चल रहा था, जहां तबीयत बिगड़ने पर 23 अगस्त की रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा पिहोवा के गांव मुर्तजापुर निवासी 38 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमण होने पर 21 अगस्त को दाखिल करवाया गया था, जिसको राजेंद्रा अस्पताल पटियाला में रेफर किया गया था। इस महिला ने कुछ समय पहले स्टंट भी डलवाएं थे और यह महिला बीपी और शुगर की मरीज भी थी। इस महिला की 24 अगस्त को राजेंद्रा अस्पताल में मौत हो गई। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की मौत के मामलों हर कोई भयभीत है। अब तक जिले में 26 लोग कोरोना के चलते अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को जिलेभर में 45 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2990 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 580 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 61 को होटल में क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 31694 में से 28750 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 1338 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 799 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 799 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 26 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 513 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग जगह से आए 45 संक्रमित मरीज
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 45 नए केस सामनें आएं है, जिनमें पिहोवा से 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव कलसाना से 45 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 7 से 32 वर्षीय व्यक्ति, शिव कालोनी अमीन रोड़ से 30 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 8 से 69 वर्षीय व्यक्ति, खटापुर मौहल्ला से 42 वर्षीय व्यक्ति, तिलक कालोनी से 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव धनानी से 32 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 3 से 44 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 2 से 65 वर्षीय व्यक्ति, 7 वर्षीय बालिका, सेक्टर 13 से 48 वर्षीय महिला, वार्ड 5 पिपली से 33 वर्षीय व्यक्ति, छोटा बाजार से 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव उमरी से 65 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय महिला, गांव मुर्तजापुर से 26 वर्षीय महिला, गांव झिंझरपुर से 34 वर्षीय महिला, आकाश नगर से 48 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन एस्टेट से 16 वर्षीय बच्चा, शांति नगर से 14 वर्षीय युवती, दीदार नगर से 42 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय व्यक्ति, गांव सिरसमा से 55 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय व्यक्ति, दीदार नगर से 24 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 46 वर्षीय व्यक्ति, गांव बेरथली से 29 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 55 वर्षीय व्यक्ति, निवारसी बाजार लाडवा से 45 वर्षीय व्यक्ति, धनौरा जाटान से 34 वर्षीय व्यक्ति, छोटा बाजार से 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव झिंझरपुर से 21 वर्षीय युवक, सुशांत सिटी सेक्टर 32 से 44 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवती, गांव बेरखेड़ी हरीपुर मथाना से 27 वर्षीय व्यक्ति, इस्माईलाबाद से 30 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बालक, गांव बहादुरपुरा से 65 वर्षीय महिला, गांव बाखली से 37 वर्षीय व्यक्ति, कैलाश नगर से 39 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

35 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से किया डिस्चार्ज
कुरुक्षेत्र जिला से 35 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें न्यू कालोनी से 61 वर्षीय व्यक्ति, आदेश मेडिकल कालेज से 30 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर 6 लाडवा से 24 वर्षीय युवती, गांव बारना से 30 वर्षीय व्यक्ति, गुरूनानक कालोनी पिहोवा से 34 वर्षीय महिला, एसआईएस एकादमी पिहोवा से 24 वर्षीय युवती, सेक्टर 13 से 59 वर्षीय व्यक्ति, गांव झांसा से 50 वर्षीय व्यक्ति, सैदां मोहल्ला शाहबाद से 32 वर्षीय महिला, गांव अधोया से 15 वर्षीय युवक, गांव अमीन से 10 वर्षीय बच्चा, 4 वर्षीय बच्ची, 33 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, गांव बण से 39 वर्षीय व्यक्ति, पूजा कालोनी पिहोवा से 25 वर्षीय व्यक्ति, नन्द कालोनी पिहोवा से 37 वर्षीय व्यक्ति, भारत नगर पिहोवा से 10 वर्षीय बच्चा, बकोली पिहोवा से 37 वर्षीय महिला, गांव तलहेडी से 32 वर्षीय व्यक्ति, नन्द कालोनी पिहोवा से 35 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय युवती, गांव सन्धौली से 5 वर्षीय बच्चा, पूजा कालोनी पिहोवा से 70 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय युवती, गांव सैंसा से 55 वर्षीय व्यक्ति, डिवाईन सिटी से 23 वर्षीय युवती, गांव बाबैन से 21 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय युवक, 16 वर्षीय युवक, 67 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 11 वर्षीय युवती, 44 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed