फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two dead by swine flew within fiftennt days in radaur

रादौर में 15 दिन में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत

Sun, 27 Mar 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/रादौर
अमर उजाला/ब्यूरो/रादौर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
गांव अंटावा निवासी राजपाल प्रजापत (60) की चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। राजपाल प्रजापत 11 दिनों से बीमार थे और एक सप्ताह से चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। इसी दौरान 25 मार्च को उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजपाल का अंतिम संस्कार भी चंडीगढ़ में कराया गया। विभाग ने मृतक के  शव को गांव ले जाकर जलाने की बजाए दफनाने की अपील की, लेकिन परिवार के लोगों ने विभाग की अपील पर उनका चंडीगढ़ में ही अंतिम संस्कार कराना बेहतर समझा। 
विज्ञापन


बता दें कि रादौर क्षेत्र में 15 दिनों में स्वाइन फ्लू से मौत होने का यह दूसरा मामला है। इससे कुछ दिन पहले गांव गुंदयानी निवासी सीमादेवी की पीजीआई चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। मृतक राजपाल प्रजापत के बेटे रविंद्र प्रजापत बिट्टू ने बताया कि 15 मार्च को उनके पिता राजपाल को बुखार हो गया था। इसके बाद उन्हें रादौर व लाडवा के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें 18 मार्च को सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें स्वाइन फ्लू से पीड़ित बताया और 25 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक राजपाल प्रजापत के दो लड़के व एक लड़की है। स्वाइन फ्लू से मौत होने पर गांव अंटावा के लोगों में हड़कंप मच है। गांव के पूर्व सरपंच रोशनलाल बावा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अपील की कि विभाग अंटावा में फोगिंग स्प्रे कराकर मच्छरों का सफाया करें वहीं, गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर गांव के लोगों की जांच कराई जाए। इस बारे स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर वीके जैन ने बताया कि विभाग की ओर से गांव में टीम भेजकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और मृतक के परिवार के लोगों की खासतौर पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed