{"_id":"68b5f9a1869e66080b0e3061","slug":"two-day-vaman-dwadashi-fair-on-sannihit-sarovar-from-tomorrow-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-141459-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर पर दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर पर दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला कल से
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की संस्थाओं के सहयोग से श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से सन्निहित सरोवर पर वामन द्वादशी मेले का आयोजन स्वामी ज्ञानानंद और महंत बंसीपुरी के सान्निध्य में किया जा रहा है। यह मेला 3 और 4 सितंबर को आयोजित होगा। इस बार मेले का थीम स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभियान को समर्पित होगा।
वामन द्वादशी मेला आयोजित समिति के संयोजक जय नारायण शर्मा और श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान यशेंद्र शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत 4 सितंबर को दोपहर तीन बजे श्री दुखभंजन महादेव मंदिर से श्री वामन भगवान की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा भी स्वच्छता को समर्पित होगी और उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा इस यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।
शोभायात्रा का यह रहेगा रूट
शोभायात्रा दुखभंजन मंदिर से चलकर रेलवे रोड, आर्य समाज मार्केट, आंबेडकर चौक, आहलुवालिया चौक, पालिका बाजार, सीकरी चौक, नया बाजार, कच्चा घेर से वापस होती हुई, आंबेडकर चौक से गुजरकर गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक से होती हुई वापस शाम छह बजे सन्निहित सरोवर पर पहुंचेगी जहां शानदार आतिशबाजी होगी वामन भगवान का सन्निहित सरोवर में नौका विहार करवाया जाएगा और आरती होगी। नगर में विभिन्न स्थानों पर सहयोगी संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
वामन पुराण की कथा होगी सूर्यनारायण मंदिर सभागार में
श्रीब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय मेले के पहले दिन 3 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे श्री वामन पुराण कथा का आयोजन सन्निहित सरोवर पर सूर्यनारायण मंदिर के सभागार में किया जाएगा। प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शुकदेव व्यासपीठ से वामन पुराण की अमृत वर्षा करेंगे। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक मुख्य अतिथि होंगे और एसके ज्वैलर्स के मालिक सुनील गोयल मुख्य यजमान होंगे। इसी दिन मेट्रो अस्पताल की तरफ से सुबह 10 बजे से 2 बजे तक नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा और शाम को संध्याकालीन तीर्थ आरती होगी। 4 सितंबर को सुबह 10 बजे श्री वामन पुराण कथा प्रारंभ होगी और दोपहर 12 बजे श्री वामन पुराण कथा का समापन होगा। इसमें मुख्य अतिथि केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल होंगे और मुख्य यजमान के रूप में मैट्रो अस्पताल के एमडी पंडित पंकज शर्मा पहुंचेंगे।
यह संस्थाएं वामन द्वादशी मेले में करेंगी सहयोग
वामन द्वादशी मेले में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, जीओ गीता, श्रीकृष्ण कृपा परिवार, श्री जयराम संस्थाएं, श्री स्थाणुसेवा मंडल, श्री शिवरात्रि सेवा मंडल, भारतीय नौजवान सभा, यूके सेवा ट्रस्ट, खाटू श्याम परिवार, सेवा समिति, शिरड़ी साई सेवा संघ, हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा, हनुमान मंदिर सभा (पुरानी सब्जी मंडी) , बीपीएसओ, उमंग संस्था, एसजीडी संस्कृत वेद विद्यापीठ, रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन, आंबेडकर चौक मार्केट एसोसिएशन, मातृ भूमि सेवा मिशन, प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र, प्राचीन मुल्तान सभा, लायंस क्लब, फिनिक्स क्लब, रोटरी क्लब, मां कात्यानी देवी मंदिर, प्राचीन दुर्गा माता एवं राधा कृष्ण मंदिर कमेटी, अद्वैत स्वरूप नगली वाली कुटिया, श्रीराम सेवा दल, मैट्रो अस्पताल, श्री जय भारत रामलीला ड्रामेटिक क्लब, जय मां दुर्गा, श्री महाकाल ट्रस्ट आदि संस्थाओं का योगदान रहेगा।