{"_id":"68c085f4bdcd2c0ab905ceee","slug":"two-day-student-motivation-program-organized-at-bhagwan-parshuram-college-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-141828-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भगवान परशुराम कॉलेज में दो दिवसीय छात्र प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भगवान परशुराम कॉलेज में दो दिवसीय छात्र प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में दो दिवसीय छात्र प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को पहले दिन कॉमर्स और विज्ञान संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी शामिल हुए और मंगलवार को दूसरे दिन का कार्यक्रम कला संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य प्रो. शीश पाल शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपका कॉलेज परिवार का सदस्य बनने का स्वागत करना है और साथ ही साथ कॉलेज में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देना है कि आप कैसे और किससे मिलकर विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन चीफ मेंटर डॉ. सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने इस कार्यक्रम में बोलते हुए बताया कि कॉलेज द्वारा एक मेंटर-मेंटी ग्रुप बनाया गया है।
इस ग्रुप में कोई भी विद्यार्थी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अपने मेंटर से संपर्क सकते हैं। इस कार्यक्रम में इको-क्लब एवं योगा-कल्ब द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।