फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two-day national program at Sri Krishna Ayush University from tomorrow

Kurukshetra News: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम कल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two-day national program at Sri Krishna Ayush University from tomorrow
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय।
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 11 और 12 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस व इंटीग्रेटिव मेडिसिन पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम में आयुष चिकित्सा, आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और व्यक्तिगत जीवनशैली आधारित उपचार पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवाचार और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ना है। पहले दिन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के डॉ. राम अवतार शर्मा, आईआईटी दिल्ली के डॉ. समीर सिंह और एचएससीएसआईटी के डॉ. राहुल तनेजा आयुष चिकित्सा में तकनीक और नवाचार पर चर्चा करेंगे। दूसरे दिन आयुष के नवीन आयाम और पर्सनलाइज्ड डाइट एंड लाइफस्टाइल इन इंटीग्रेटिव मेडिसिन विषय पर व्याख्यान होंगे। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और चिकित्सकों को नई स्वास्थ्य अवधारणाओं की जानकारी दी जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के लिए कमेटियों का किया गठन : प्रो.मेहता
आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य डॉ. आशीष मेहता ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटिव मेडिसिन भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनेगी। कार्यक्रम संयोजक प्रो. डॉ. दीप्ति पराशर ने बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed