फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two day fair will start from today at Suryakund Tirtha of Abhimanyupur, preparations complete

Kurukshetra News: अभिमन्युपुर के सूर्यकुंड तीर्थ पर आज से शुरू होगा दो दिवसीय मेला, तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Two day fair will start from today at Suryakund Tirtha of Abhimanyupur, preparations complete
कुरुक्षेत्र। अभिमन्युपुर गांव में ​स्थित सूर्यकुंड तीर्थ। संवाद
कुरुक्षेत्र। अभिमन्युपुर के अदिति वन सूर्यकुंड तीर्थ पर रविवार से दो दिवसीय मेला शुरू होगा। मार्तंड सूर्य की जयंती भाद्रपद की षष्ठी नौ सितंबर सोमवार को मनाई जाएगी। इसके उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मेले में दो दिवसीय हरियाणवी सांग महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्राम पंचायत अभिमन्युपुर और अदिति वन सूर्यकुंड समिति के सदस्यों ने तीर्थ पर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


यह मेला देव माता अदिति के पराक्रमी पुत्र मार्तंड सूर्य की जयंती के उपलक्ष्य में सदियों से लगता आ रहा है। वामन पुराण के अनुसार इसी स्थान पर भाद्रपद की षष्ठी को मार्तंड सूर्य का जन्म हुआ था। बाबा विप्रदास ने बताया कि इस दिन सूर्यकुंड तीर्थ में स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। अदिति वन सूर्यकुंड समिति के प्रधान डॉ. राजेश चौहान ने बताया कि मेले के उपलक्ष्य में सूर्यकुंड तीर्थ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुबह बाबा हठीगिरि मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन


सरपंच गौरव जैलदार ने बताया कि मेले के उपलक्ष्य में सुनील कुमार स्टेडियम में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में पंजाब, दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के पहलवान हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पाई के सांगी रमेश कुमार भी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य विक्की लोहट, मोहन लाल नागपाल, हरिचरण शर्मा, रागबीर सिंह, शीशपाल गुप्ता, सुरेश चौहान, सुभाष टामक, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



माता अदिति ने किया था 88 हजार वर्ष तक तप
अभिमन्युपुर में लगने वाले सूर्यकुंड मेले का अत्यंत धार्मिक महत्व है। वामन पुराण के अनुसार देव माता अदिति ने इसी स्थान पर 88 हजार वर्ष तक तप किया था। इसलिए इस स्थान का नाम अदिति वन पड़ा। मान्यता है कि इसी स्थान पर उन्हें भगवान विष्णु से वरदान प्राप्त हुआ और उनके गर्भ से इसी भूमि पर मार्तंड सूर्य का जन्म हुआ। ऋषि कश्यप और माता अदिति के पुत्र मार्तंड सूर्य अत्यंत पराक्रमी थे। उन्होंने दैत्यों का नाश कर देवताओं का प्रतिष्ठापन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed