{"_id":"050e095749c097eebd5edb3be14aa49e","slug":"two-children-pulled-from-school-police-station-guardian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से दो बच्चों को निकाला, थाने पहुंचे अभिभावक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से दो बच्चों को निकाला, थाने पहुंचे अभिभावक
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कुरुक्षेत्र रोड स्थित एक निजी स्कूल से दो बच्चों को बाहर निकालने का मामला सामने आया है। अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत देकर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। इसमें अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें रंजिशन स्कूल से बाहर निकाला है। पहले भी उनके खिलाफ कई बार झूठी शिकायतें देकर उन्हें बाहर निकालने के लिए दबाव बनाया गया था और गलत तरीके से बच्चों से एप्लीकेशन पर साइन कराए गए।
विज्ञापन
अभिभावक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा और बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन, स्कूल प्रशासन जानबूझकर उसके बेटे पर आरोप लगा उसे फंसाता रहता है। कई बार उसके बेटे से झूठी शिकायतों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। उन्होंने कहा कि एक दिन उसका बेटा और एक दूसरा छात्र क्लास में नहीं गए, जिससे स्कूल प्राचार्य ने दोनों को स्कूल से बाहर निकाल दिया। लेकिन, कुछ दिन के बाद दूसरे लड़के को तो स्कूल में बिठा लिया गया, जबकि उसके बेटे को स्कूल में नहीं लिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ उसी स्कूल में पढ़ रही उसकी बेटी को भी घर का रास्ता दिखा दिया। इससे उनके दोनों बच्चों के भविष्य खराब होने का खतरा है। वहीं स्कूल संचालक का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। छात्र को स्कूल से उसकी गलत हरकतों के कारण निकाला गया है, जबकि उसकी बहन को उसके पिता ने अपनी मर्जी से स्कूल से निकलवाया है।
विज्ञापन