फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two brothers were bitten by a snake, one died, Kurukshetra

दो भाइयों को सांप ने काटा, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were bitten by a snake, one died, Kurukshetra
निजी अस्पताल में उपचाराधीन बच्चा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव अमीन में घर पर सो रहे दो भाइयों को सांप ने काट लिया। इससे नौ वर्षीय बच्चे सलमान की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय अरमान की हालत गंभीर है। उसका निजी अस्पताल में बच्चे का उपचार चल रहा है। घटना से बच्चों के परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।
अब्दुल गफ्फार वासी गांव अमीन टीला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर ही सोया था। उसके दोनों बच्चे सलमान और अरमान एक साथ सो रहे थे। सुबह वह उठा तो उसने सलमान को उठाने का प्रयास किया, मगर वह बेहोश पड़ा था। वह तुरंत उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने उसकी जांच करके मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान उसे घर से सूचना मिली कि छोटा बेटा अरमान उल्टी कर रहा है तथा उसके पेट में दर्द हो रहा है। वह तुरंत गांव पहुंचा और उसे निजी अस्पताल लेकर आया। यहां उसे जानकारी मिली कि दोनों बच्चों को सांप ने काटा है। सर्पदंश से ही उसके बड़े बेटे सलमान की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डॉक्टर लोकेंद्र गोयल ने कहा कि बच्चों को करैत सांप ने काटा है। यह सांप बेहद ही जहरीला होता है और सो रहे लोगों को अपना शिकार बनाता है। इस सांप के काटने के बाद तीन-चार घंटे का समय मिलता है, जिसमें उपचार किया जा सकता है। देरी हो जाए तो बचना मुश्किल हो जाता है। यह सांप जहां काटता है उस जगह पर दर्द नहीं होता है। बस सर्पदंश के निशान दिखाई देते हैं। सलमान की हालत स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed