फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two books of Dr. Vikas were released in the university

Kurukshetra News: विवि में डॉ. विकास की दो पुस्तकों का किया विमोचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two books of Dr. Vikas were released in the university
कुरुक्षेत्र। पुस्तकों का लोकार्पण करते कुलसचिव डॉ. विरेंद्र पाल व अन्य। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। पंजाबी विभाग की ओर से पंजाबी साहित्य सभा की पहल पर गणपति चंद्र गुप्त सेमिनार हॉल में पुस्तक लोकार्पण एवं रूबरू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. विरेंद्र पाल की ओर से चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध उपन्यासकार एवं कवि डॉ. विकास शर्मा की दो पुस्तकों आईएस टुडे और राह के पत्थर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि साहित्यकार समाज में परिवर्तन लाने और लोगों को जागरूक करने के लिए लिखते हैं। डॉ. विरेंद्र पाल ने पुस्तक के लेखक व अनुवादक को बधाई दी।
विज्ञापन

विवि के कला एवं भाषा संकाय की डीन प्रो. पुष्पा रानी ने पुस्तकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अनुवाद प्रक्रिया के लिए विभिन्न भाषाओं का ज्ञान महत्वपूर्ण है। मैं और मेरी रचनात्मक प्रक्रिया शीर्षक से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पुस्तक के लेखक डॉ. विकास शर्मा ने छात्रों को अपनी साहित्यिक यात्रा में आने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विकास शर्मा की पुस्तकों के अनुवादक डॉ. गगनदीप सिंह ने उनकी अनुवाद प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने आईएस टुडे उपन्यास को ज्ञान का विश्वकोश बताते हुए अनुवाद और मां बोली का गहरा संबंध बताया।
विज्ञापन

उन्होंने राह के पत्थर पुस्तक को प्रेम कथा बताते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. गुरप्रीत सिंह ने विद्वानों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. लता खेड़ा सचदेवा ने किया। कार्यक्रम में पंजाबी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. देविंदर बीबीपुरिया, प्रो. पुष्पा रानी, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. देविंदर बीबीपुरिया, डॉ. गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed