फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two bikes collided head-on, and a helmet came off.A young man died, and three others, including his father, were injured.

Kurukshetra News: दो बाइकों में सीधी टक्कर, हेलमेट हटने से युवक की मौत, पिता समेत तीन जख्मी

Mon, 27 Apr 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 27 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head-on, and a helmet came off.A young man died, and three others, including his father, were injured.
शाहाबाद। दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक युवक का हेलमेट निकल गया और सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे में पिता व दो अन्य युवक घायल हैं। मरने वाला अंकुश (18) मोहनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहनपुर निवासी रमेश कुमार बेटे अंकुश के साथ बाइक (एचआर 78 सी 9059) पर मारकंडा महादेव मंदिर में माथा टेकने जा रहा था। अंकुश बाइक चला रहा था। इसी बीच दयाल नगर के पास दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। चोट की वजह से अंकुश बेहोश हो गया और सिर से खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। पिता रमेश कुमार समेत अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घटना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और रमेश कुमार के बयान पर बाइक नंबर के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, युवक घायल
इस्माईलाबाद। सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के मामा के लड़के की शिकायत पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। वीर वासी गोहाना जिला सोनीपत ने शिकायत में बताया कि वह फेरी लगाने का का काम करता है। 26 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे वह बुग्गी पर ठसका रोड से इस्माईलाबाद में चम्मुकलां चौक पर जा रहे थे। उनके आगे उसकी बुआ का लड़का सिकंद्र वासी गोहाना जिला सोनीपत बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वे नेशनल हाईवे पर पीर खाना कॉलोनी पर पवन के ढाबा के सामने पहुंचे तो उसी समय पीछे से पिहोवा की तरफ से एक ट्रक आया और उसने सिकंदर की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिकंदर उछल कर दूर जा गिरा। लोगों की सहायता से ट्रक चालक को पकड़ कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह वासी कागंथली जिला कैथल बताया। लोगों की मदद से घायल को अंबाला सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed