फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two bike riders injured in car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in car collision
जीटी रोड पर मारकंडा पुल के नजदीक हुई कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव उमरी वासी विजय कुमार ने कहा कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। बीते दिन वह अपने गांव के ही मनदीप के साथ बाइक पर गांव से नौगजा पीर शाहाबाद पर पूजा अर्चना के लिए आए थे। रात को वह नौ गजा पीर पर रुक गए। अगली सुबह वह पूजा अर्चना के बाद बाइक से अपने गांव उमरी के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

जैसे ही वह लोग मारकंडा पुल शाहाबाद के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सेंट्रल वर्ज से टकरा गई, जिससे वह दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उठाकर इलाज के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां मनदीप को ज्यादा चोटें लगने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed