फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two bike riders caught by police, smack recovered

Kurukshetra News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक सवार, स्मैक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders caught by police, smack recovered
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 19.45 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजिंद्र निवासी गुढ़ा जिला करनाल व कुली निवासी छोटा बांस रादौर जिला यमुनानगर बाइक पर उमरी से कुरुक्षेत्र स्मैक बेचने के लिए आ रहे थे। टीम ने उमरी चौक पर नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम कार्यालय में मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि राजिंद्र व कुली स्मैक बेचते हैं। आज भी दोनों बाइक पर इंद्री की तरफ से उमरी के रास्ते कुरुक्षेत्र आएंगे। सूचना पर पुलिस टीम ने उमरी चौक के पास नाकाबंदी कर नजर रखनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम को बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। शक के आधार पर टीम ने उनको रोककर पूछताछ के बाद तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 19.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed