{"_id":"66184da22fe2b7493905c8f4","slug":"two-bike-riders-carrying-hashish-from-himachal-pradesh-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-116584-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हिमाचल प्रदेश से चरस लेकर आए बाइक सवार दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हिमाचल प्रदेश से चरस लेकर आए बाइक सवार दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पिपली। एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशीले पदार्थ के साथ बुलेट बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन कुमार व मनोज कुमार निवासी सफीदों जिला जींद के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी हिमाचल प्रदेश से चरस लेकर आए थे, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चरस सप्लाई करने के दो आरोपी करण सिंह उर्फ विक्की व शमशेर सिंह निवासी नंगूरा जिला जींद को पकड़ा है।
एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम पिपली पुल के पास गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि नवीन व मनोज चरस बेचने का धंधा करते हैं। दोनों आज भी हिमाचल प्रदेश से चरस लेकर बेचने के लिए अपनी बाइक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से होते हुए हरियाणा में आएंगे। सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर पिपली चिड़ियाघर के पास नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम को बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। टीम ने दोनों को काबू कर पूछताछ के बाद उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
दो सप्लायर भी गिरफ्तार
प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चरस सप्लाई करने के आरोपी करण सिंह उर्फ विक्की व शमशेर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से मनोज व करण को तीन दिन के रिमांड और नवीन व शमशेर को कारागार भेज दिया है।