फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested with country made pistols from different places

Kurukshetra News: अलग-अलग जगह से देसी कट्टे सहित दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with country made pistols from different places
कुरुक्षेत्र/झांसा। सीआईए-एक की टीम ने अलग-अलग स्थान से दो युवकों को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय उर्फ गटरू और रवि के कब्जे से एक-एक देसी कट्टा और एक-एक कारतूस बरामद हुआ। दोनों आरोपी एक ही गांव झिंवरहेड़ी के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी बाइक चोरी के मामले में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर एक आरोपी को सलपानी कलां नहर के पास से एक युवक को पकड़ा गया है। दूसरी टीम ने बस अड्डे से होते हुए झांसा रोड पर गांव धुराला पहुंची ही थी। यहां से टीम चिब्बा गांव की मोड़ के पास पहुंची तो पुलिस की गाड़ी को देखकर एक युवक गांव की तरफ भागने लगा। शक होने पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम रवि उम्र 25 साल बताई। तलाशी ली तो उसके कब्जे से देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना झांसा में केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed