{"_id":"6404ef4debb5064edc084525","slug":"two-arrested-including-the-driver-24100-kg-of-poppy-seeds-recovered-kurukshetra-news-c-18-1-51183-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चालक सहित दो काबू, 24.100 किलो चूरापोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चालक सहित दो काबू, 24.100 किलो चूरापोस्त बरामद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुरुक्षेत्र यूनिट ने जीटी रोड से एक ट्रक चालक सहित दो लोगों को 24 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त के साथ काबू किया। आरोपी झारखंड से अपने ट्रक में नशीला पदार्थ छुपाकर पंजाब ले जा रहे थे।
एचएसएनसीबी ने आरोपी ट्रक चालक फारूक अहमद निवासी कालवन छाजला जिला पुंछ (जम्मू कश्मीर) व मुकेश कुमार निवासी कदवा जिला भागलपुर (बिहार) हाल निवासी लुधियाना (पंजाब) को अदालत के आदेश से छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एचएसएनसीबी कुरुक्षेत्र प्रभारी केबल सिंह ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर उमरी चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि फारूक अहमद व मुकेश कुमार मिलकर झारखंड से चूरा पोस्त खरीदकर अपने ट्रक में सामान की आड़ में छुपाकर पंजाब में सप्लाई करते हैं। आज भी दोनों झारखंड की ओर से सामान के साथ चूरा पोस्त खरीदकर ट्रक में छुपाकर पंजाब की ओर जाएंगे। अभी दोनों अपने ट्रक को जीटी रोड पर वर्धमान सिटी के पास साइड में खड़ा करके आराम कर रहे हैं।
सूचना पर टीम ने डीएसपी कुरुक्षेत्र रामदत्त नैन को साथ लेकर मौके पर छापामारी करके दोनों को काबू कर लिया। डीएसपी के सामने ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन में चालक सीट के पीछे सीट पर से भरा हुआ कट्टा बरामद हुआ। जांच करने पर उस कट्टे से 24 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर चूरा पोस्त सप्लायर की तलाश में झारखंड गई है। शीघ्र ही सप्लायर को भी काबू कर लिया जाएगा।