फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested, including a car mechanic, with two kilograms of poppy husk.

Kurukshetra News: दो किलो चूरा पोस्त के साथ कार मिस्त्री समेत दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, including a car mechanic, with two kilograms of poppy husk.
कुरुक्षेत्र। पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने दो किलो 12 ग्राम चूरा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें जिला करनाल के बोडशाम गांव के रहने वाले कार मिस्त्री मोहन लाल उर्फ मौणी और उसे चूरा पोस्त देने वाला मोहन लाल उर्फ भूरा शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 30 जून को सेल टीम बीआर चौक के पास गश्त पर थी। उन्हें सूचना मिली कि कार मिस्त्री मोहन लाल उर्फ मौणी अपनी वर्कशॉप में चूरा पोस्त बेचता है। टीम ने गोरखनाथ वर्कशॉप पर छापा मारा। पूछताछ के बाद मौणी को हिरासत में लिया गया। वर्कशॉप की तलाशी में अलमारी से 2 किलो 12 ग्राम चूरा पोस्त मिला। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने बाद में चूरा पोस्त की आपूर्ति करने वाले मोहन लाल उर्फ भूरा को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed