फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested including 15 kg 200 grams of sawdust, on police remand for seven days

15 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त सहित दो काबू, सात दिन के पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including 15 kg 200 grams of sawdust, on police remand for seven days
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि गत दिवस अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम इंद्री चौक लाडवा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी बीच उप निरीक्षक जयपाल को गुप्त सूचना मिली कि रिंपल सिंह ट्रक चालक है और उसके साथ कवंलजीत क्लीनर है। वह मध्यप्रदेश से चूरापोस्त खरीदकर लाते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर इंद्री रोड लाडवा पर नाकाबंदी कर रिंपल सिंह व कंवलजीत सिंह को रोक लिया और
विज्ञापन

राजपत्रित अधिकारी के सामने ट्रक की तलाशी लेने पर एक कट्टा बरामद हुआ, जिसमें 15 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना लाडवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया। आरोपी रिंपल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह व कंवलजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव रुड़की बाबैन के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed