फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of thief gang arrested, five bikes recovered

Kurukshetra News: चोर गिरोह के दो आरोपी काबू, पांच बाइकें बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two accused of thief gang arrested, five bikes recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो आरोपी पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के हत्थे चढ़े हैं। टीम ने इनके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला जींद के गांव पाजू कलां निवासी जतिन व पिहोवा के रहने वाले विजय कुमार के रूप में हुई है।
मई 2024 को पुलिस को दी शिकायत में पिहोवा निवासी अमृतपाल ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से गुरुद्वारा बाऊली साहिब के पास श्रीचंद मार्केट में काम से गया था। मोटरसाइकिल को मार्केट में खड़ी करके अपने काम से चला गया। वापस आया तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली थी।
विज्ञापन

शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को सौंपी गई। दो मई को टीम ने उक्त आरोपियों से अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed