फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of theft from house arrested

Kurukshetra News: घर से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft from house arrested
कुरुक्षेत्र। साढ़े चार महीने पहले घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शिव कुमार उर्फ सन्नी हाल निवासी चनारथल काॅलोनी व तरुण आजाद निवासी उदय विहार दिल्ली को जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। थाना कृष्णा गेट में 15 जनवरी को दर्ज शिकायत में शांति एन्क्लेव निवासी महिला ने बताया था कि नौ जनवरी को वह अपने घर का ताला लगाकर अपनी रिश्तेदारी में गई थी। 15 जनवरी को उसके पड़ोसियों ने उसको सूचना दी थी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। वापस आई तो देखा कि चाेर घर से सोने के जेवर, सामान व नकदी चोरी कर भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी शिव कुमार व तरुण आजाद को गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन




चोरी का कोयला बेचने का आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। चोरी का कोयला बेचने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घनश्याम हाल निवासी धंताैड़ी ढाबा के कब्जे से दो क्विंटल कोयला बरामद हुआ। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर धंतौड़ी पुल के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि घनश्याम एक ढाबे पर काम करता है। वह ट्रकों से चोरी का कोयला सस्ते रेट में खरीद कर महंगे दामों पर बेचता है। वह आज भी ढाबे पर कोयला बेच रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर घनश्याम को काबू किया। आरोपी के कब्जे से पांच कट्टे में से करीब दो क्विंटल कोयला बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed