{"_id":"65e780715082a76c2a0c1a69","slug":"two-accused-of-stealing-bike-caught-by-police-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-114768-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाइक चुराने के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाइक चुराने के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने बाइक चुराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर उर्फ साजन निवासी दामली व रोहित निवासी शाहाबाद के कब्जे से चोरीशुदा चार बाइकें बरामद हुईं हैं। आरोपियों ने बाइक चोरी के अलावा ट्यूबवेल से तार चुराने की वारदात भी कबूली है। थाना शाहाबाद में तीन मार्च को दर्ज शिकायत में पवन कुमार निवासी मुगल माजरा ने बताया था कि तीन मार्च को वह अपनी बाइक पर किसी काम से शाहाबाद आया था। जगदीश पार्क में बाइक खड़ी करके वह अन्य काम करने के लिए गया था। काम खत्म करके वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी सागर उर्फ साजन व परमजीत सिंह को गिरफ्तार करके चोरीशुदा चार बाइक बरामद हुई। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है।
तार चोरी की वारदात भी कबूली
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने ट्यूबवेल से तार चुराने की वारदात भी कबूली है। आरोपियों ने छह जगह पर तार चुराने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
तार चोरी की वारदात भी कबूली
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने ट्यूबवेल से तार चुराने की वारदात भी कबूली है। आरोपियों ने छह जगह पर तार चुराने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन