फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of snatching three lakhs arrested, Kurukshetra

तीन लाख छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused of snatching three lakhs arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस ने जीजा-साले को डरा धमकाकर तीन लाख रुपये लूटने के मामले के दो आरोपियों को काबू किया है। इस मामले में पुलिस आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी नरेश वासी जंडली खुर्द व सुशील वासी भूना (फतेहाबाद) को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना सदर पिहोवा में दर्ज एक दिसंबर 2021 को बलजिंद्र सिंह वासी गांव हरीगढ़ कन्नौर (पटियाला) ने कहा था कि वह कारपेंटर का काम करता है। सामान की खरीद करने के लिए पिहोवा आता रहता है। उसने 30 नवंबर को उयूको बैंक शाखा कन्नौर से एक लाख 47 हजार रुपये निकाले थे। बैंक के बाहर उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने उसका फोन लेकर एक नंबर पर बातचीत की थी। उसके घर आने के बाद उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसने उसे कहा कि उसके पास दो नंबर के 100-100 रुपये के काफी सारे नोट हैं।
विज्ञापन

उसे 500-500 और 2000-2000 रुपये के नोट चाहिए। उसने कहा कि वह एक लाख रुपये के बदले डेढ़ लाख रुपये देने के लिए तैयार है। अगली सुबह नौ बजे वह अपने साले कुलदीप सिंह वासी नयोला नग्गल (अंबाला) और गांव के ही मलकीत सिंह के साथ एल्युमीनियम की सीट खरीदने के लिए कार में पिहोवा के लिए चला था। इसी दौरान नोट बदलने के लिए आरोपी ने उन्हें बोधनी बस स्टैंड के पास बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े 10 बजे जब वह गांव बोधनी के बस अड्डा के पास पहुंचा तो आरोपी व्यक्ति ने उसे फोन करके रोक लिया। इसी दौरान उसके पीछे एक रिट्ज कार आकर रुकी, जिसमें सवार दो लोगों ने उसे बैग में 100-100 रुपये के नोट के बंडल दिखाए। झांसे में आकर मलकीत सिंह को कार से उतार कर अपने साले कुलदीप के साथ उनकी कार के पीछे करीब दो किलोमीटर दूर तक गया था। तभी उसकी कार के आगे एक डिजायर और पीछे इनोवा कार आकर रुकी, जिसमें से पुलिस की वर्दी में 4-5 लोग उतरे और उसकी कार की तलाशी लेने लगे थे।

उन लोगों ने कार से तीन लाख रुपये से भरा बैग उठा लिया और उन्हें डरा धमका कर नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पांच दिसंबर को तीन आरोपी प्रवीण उर्फ डिंपल वासी औगंद, धर्मबीर व अमनदीप वासी वाल्मीकि बस्ती ढांड (कैथल) को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 17 मई को आरोपी नरेश कुमार उर्फ काला वासी औगंद और 11 जून को आरोपी राम सिंह वासी कासिमपुर (फतेहाबाद) व अशोक वासी सच्चा खेड़ा (जींद) को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed