{"_id":"66835d7b5e4e157388036a29","slug":"two-accused-of-snatching-bike-arrested-kurukshetra-news-c-18-1-knl1014-421812-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाइक छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाइक छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Jul 2024 07:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह बाइक छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकुश उर्फ चंदू निवासी सरकपुर जिला अंबाला व सोहन लाल उर्फ गोलू निवासी हुडिया जिला यमुनानगर के कब्जे से वारदात में प्रयोग कार व छीनी गई बाइक बरामद हुई।
थाना शाहाबाद में 25 जून को दर्ज शिकायत में मनीष कुमार निवासी बिजली काॅलोनी ने बताया था कि वह 25 जून को अपने दोस्त को त्यौड़ा गांव छोड़ने आया था। लौटते हुए एक कार में बैठे दो युवकों ने इशारा करके उसे रुकवाया तथा उसकी बाइक छीनकर मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी अंकुश व सोहन लाल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए। संवाद