कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले आढ़ती के साथ छीनाझपटी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल उर्फ शैली निवासी गांधी नगर व चंद्र प्रकाश उर्फ चिंटू उर्फ आदि निवासी सौदागरण मोहल्ला ने आढ़ती पर डंडे से हमला कर वारदात को अंजाम दिया था। थाना कृष्णा गेट में 22 अगस्त को दर्ज शिकायत में सुरेश कुमार निवासी राम काॅलोनी ने बताया था कि वह सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता है। वह सुबह अपनी बाइक पर सब्जी मंडी जा रहा था। वह 100 फुटा रोड पर मंडी के नजदीक पहुंचा तो सामने तीन युवक खड़े थे। जैसे ही वह उनके पास आया तो उनमें से एक युवक ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा लगते ही वह सड़क पर नीचे गिर गया था। उसके बाद आरोपी उसका मोबाइल, पर्स व करीब 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी विशाल व चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। संवाद

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।