Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tulsi-Shaligram marriage concluded with devotion and joy at Geeta Gyan Sansthanam

Kurukshetra News: गीता ज्ञान संस्थानम् में श्रद्धा और उल्लास से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tulsi-Shaligram marriage concluded with devotion and joy at Geeta Gyan Sansthanam
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थान में शालिग्राम तुलसी विवाह उत्सव के दौरान प्रवचन सुनते श्रद्धालु
कुरुक्षेत्र। कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा बिहारी मंदिर, गीता ज्ञान संस्थानम् में श्री तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद ने श्रद्धालुओं को शुभाशीष देते हुए कार्तिक मास की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर प्रवचन किए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में पारंपरिक विवाह समारोह जैसा मनोहारी दृश्य देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चारण, मंगल गीतों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वर पक्ष की ओर से भव्य बारात पहुंची, जिसने संस्थानम् परिसर की परिक्रमा की। इसके बाद वधू पक्ष ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से बारात का स्वागत किया। पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तुलसी एवं शालिग्राम भगवान का विवाह संपन्न कराया। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि कार्तिक मास पर्वों और उत्सवों का महीना है। तुलसी-शालिग्राम विवाह भगवान विष्णु के प्रति अटूट श्रद्धा, समर्पण और पवित्रता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ते हैं।
विज्ञापन

समारोह में वर पक्ष से प्राची सिंघला व राजेश सिंघला तथा वधू पक्ष से चंद्रिका शर्मा व डॉ. श्याम लाल शर्मा परिवार सहित शामिल हुए। भजन संध्या में सुनील वत्स, राजेंद्र चोपड़ा, नवीन भारद्वाज और ममता आहूजा ने भजन प्रस्तुत किए। अंत में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थान में शालिग्राम तुलसी विवाह उत्सव के दौरान प्रवचन सुनते श्रद्धालु

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थान में शालिग्राम तुलसी विवाह उत्सव के दौरान प्रवचन सुनते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed