फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of quarrel and sabotage arrested

Kurukshetra News: झगड़ा और तोड़फोड़ करने के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused of quarrel and sabotage arrested
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले लड़ाई-झगड़ा व तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कृष्णा गेट पुलिस को एक अक्तूबर को दी शिकायत में कीर्ति नगर निवासी महिला ने बताया था कि 30 सितंबर को मनप्रीत निवासी कीर्ति कार में उसके घर के सामने आया और उसके पति नंदलाल ठाकुर से मारपीट करने लगा, तभी बाइक पर अनिल निवासी कीर्ति नगर भी आया था। उसने भी उसके पति व उस पर हमला किया था। मनप्रीत, रमन, राजू व अनिल ने डंडे, बिंडे व लोहे की रॉड, पत्थरों से उसके घर का मेन गेट व दुकान का शटर तथा खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे। लोगों को एकत्र होते देख चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। शिकायत पर केस दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी रमन व अनिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed