फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of hurting policemen arrested

Kurukshetra News: पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused of hurting policemen arrested
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले पुलिसकर्मियों को चोट मारने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी और दिनेश हाल निवासी द्वारका दिल्ली को अदालत ने कारागार भेज दिया है। थाना सदर में 15 जुलाई को दर्ज शिकायत में सीआईए-दो में तैनात एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया था कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी राहुल बाइक पर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जीटी पर उमरी चौक के पास आएगा। वह अपनी प्रेमिका के साथ विदेश भागने की फिराक में है। इसलिए उसने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए जीटी रोड पर बुलाया है। सूचना पर उनकी टीम ने उमरी-इंद्री रोड पर झिंवरेहड़ी गांव के नजदीक नाका लगाकर जांच करनी शुरू कर दी थी। थोड़ी देर बाद टीम को इंद्री की ओर से बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए, जिन्होंने टीम को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया था। टीम ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो एक युवक ने उस पर पिस्टल से फायर कर दिया था।
विज्ञापन

इसी दौरान टीम ने दोनों युवकों को काबू कर लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी राहुल व दिनेश को गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से दोनों को जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने थाना कृष्णा गेट के तहत पुलिसकर्मियों को चोट मारने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में दोनों आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed