फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of fraud of 40 lakhs arrested in the name of sending them to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two accused of fraud of 40 lakhs arrested in the name of sending them to Canada
पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपये और दो पासपोर्ट बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान कुलविंद्र निवासी खौखरां कलां व सुरजीत निवासी अलीपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। उन्हें अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जोगा सिंह निवासी इस्माईलाबाद ने 17 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एजेंट सुरजीत सिंह से उसकी करीब डेढ़ साल से जानकारी है। वह अपनी पत्नी के साथ कनाडा जाना चाहता था। आरोपी ने उनको लिए 40 लाख रुपये में कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। उसने सुरजीत सिंह, उसकी पत्नी व बेटे को पांच लाख रुपये नकदी व पासपोर्ट दे दिए थे। कुछ दिन बाद उसने उसने पांच लाख रुपये दिए थे। इस पर सात अप्रैल को सुरजीत सिंह ने उसके वीजा की कापी भेज दी। बाद में आरोपियों के मांगने पर उसने दो बार में 15-15 लाख रुपये उन्हें दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने उसे ट्रैवलिंग लेटर दिया था। बाद में उसे पता चला कि उनका वीजा फर्जी है। इस पर उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच स्पेशल डिटेक्टिव सेल ने करते हुए आरोपी कुलविंद्र और सुरजीत को गिरफ्तार करके कब्जे से 11 लाख रुपये नकदी और दो पासपोर्ट बरामद कर किए गए। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed