फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of attempt to murder arrested

Kurukshetra News: हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 07:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Jul 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Two accused of attempt to murder arrested
कुरुक्षेत्र। मदनपुर गांव में दुकानदार की हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश से आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ऋषभ कटारिया व गर्व निवासी निवासी शाहाबाद की शिकायतकर्ता के साथ मामूली बहस हुई थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ दुकानदार पर हमला किया था।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में 30 जून को दर्ज शिकायत में हर्षदीप सिंह निवासी मदनपुर ने बताया था कि वह रक्तदान करके अपने फूड कॉर्नर की ओर आ रहा था। वह गांव के स्कूल के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और वे उसके साथ बहस करने लगे। भीड़ को देखकर आरोपी उसे देसी कट्टा दिखाते हुए मौके से भाग गए थे। करीब ढाई बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी उसकी दुकान के पास आकर रुकी कार उतरे चार युवकों में से एक ने उस पर देसी कट्टे से गोली चला दी थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इसी दौरान अन्य युवकों ने उस पर गंडासी से हमला कर जख्मी कर दिया था। आस-पास के लोगों को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिसमें से दो युवक मौके पर ही पकड़ लिए गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी ऋषभ कटारिया व गर्व को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed