फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused of assault on cousin arrested

Kurukshetra News: चचेरे भाई पर हमले के दो आरोपी काबू

Mon, 17 Jul 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two accused of assault on cousin arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले गांव कराह साहिब में जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सुभाष व सुरेश के कब्जे से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद किया गया।
थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में महेंद्र सिंह निवासी कराह साहिब ने बताया था कि उसके दादा जुगलाल के भाई सिंघ राम के परिवार सुभाष के साथ जमीन की साझी खेवट है। खेत में जाने वाला रास्ता भी बहुत पुराना है। रोपाई पहले बलवान व सुरेश ने उस रास्ते को जोत दिया था। इसे लेकर उसकी सुभाष के साथ बातचीत हुई थी। सुभाष ने अपने परिवार से बातचीत करके यह रास्ता दोबारा तैयार करने का आश्वासन दिया था। 17 जून शाम करीब छह बजे सुभाष, सुरेश व बलवान, बलवान का बेटा हिमांशु ने उस रास्ते को दोबारा से जोतना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

उसके पिता फूल सिंह उनसे बातचीत करने के लिए खेत में गए तो आरोपी सुभाष ने बेसबॉल बैट व सुरेश ने डंडे से जान से मारने की नीयत से हमला करके जख्मी कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने सुभाष व सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग डंडा बरामद करके आरोपियों को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed