{"_id":"66679c376d522499c000a984","slug":"two-accused-of-assault-after-entering-a-shop-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119342-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दुकान में घुसकर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दुकान में घुसकर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 11 Jun 2024 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेश कुमार व आशीष निवासी छलौंदी ने अपने अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर हमला किया था।
थाना कृष्णा गेट में पांच जून को दर्ज शिकायत में गुलाब सिंह निवासी खासपुर ने बताया था कि वह सलारपुर रोड पर खल की दुकान पर नौकरी करता है। दुकानदार विजेंद्र निवासी मिर्जापुर की खेड़ी ब्रह्मणा के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार से जानकारी है। सुनील कुमार की दुकान भी उनके पास में ही है। आरोपी नरेश कुमार का परिवार सुनील कुमार के साथ रंजिश रखता है। सुनील कुमार व उसका बेटा हिमांशु व अभिषेक उनकी दुकान पर आते-जाते हैं। एक जून को वह व विनोद अपनी दुकान पर बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे सुनील कुमार का बेटा अभिषेक अपने स्कूटर को दुकान के सामने गिराकर एकदम उनकी दुकान में घुस आया। उसी समय आशीष व गोविंद अपने अन्य 15/16 साथियों के साथ डंडे, बिंडे व तेजधार हथियार लेकर अभिषेक के पीछे-पीछे दुकान में घुस गए थे। उन्होने अभिषेक, विनोद व उस पर ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी कर दिया था। आसपास के लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी नरेश कुमार व आशीष को गिरफ्तार कर लिया।