फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused caught with chura poppy acquitted

चूरा पोस्त के साथ पकड़े गए दो आरोपी बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two accused caught with chura poppy acquitted
साढ़े तीन साल पहले चार क्विंटल 45 किलो चूरा पोस्त के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया। सीआईए-दो की टीम ने मई 2019 को उमरी चौक के पास से करनाल की ओर से आ रहे सामान से भरे कंटेनर को चालक को पकड़ा था। तलाशी दौरान केबिन की छत पर बने बॉक्स से चूरा पोस्त से भरे 18 प्लास्टिक कट्टों को बरामद किया था। इन कट्टों से चार क्विंटल 45 किलो चूरा पोस्त मिला था। इस मामले में पुलिस ने चालक अनिल उर्फ शुक्ल वासी भुगेतापुर वाधा जिला कन्नौज को गिरफ्तार किया था। थाना सदर थानेसर में केस दर्ज करके मामले के आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया था। इस मामले में दूसरे आरोपी रविंद्र उर्फ रवि वासी पंचकूला को गिरफ्तार किया था। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रजनीश की अदालत में चल रही थी। तीन साल चार माह तक सुनवाई में अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में चालक सहित दोनों आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed