फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for snatching from a woman, earring and scooty recovered

Kurukshetra News: महिला से छीनाझपटी करने दो आरोपी गिरफ्तार, बाली और स्कूटी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching from a woman, earring and scooty recovered

विज्ञापन
पिहोवा/कुरुक्षेत्र। छीनाझपटी की एक वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पिहोवा निवासी कुलदीप उर्फ काकू और साहिल कुमार के रूप में हुई है। 19 मई सतौड़ा निवासी एक महिला ने थाना सदर पिहोवा में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 18 मई को शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर के बाहर गली में बैठी थी। उसी समय दो युवक स्कूटी पर आए और उसके घर के पास रुक गए। उनमें से एक युवक ने महिला के कानों से सोने की बाली छीन ली और अपने साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर भाग गया था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच सीआईए दो की टीम को सौंपी गई। बुधवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच-पांच हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





सेफ सिटी टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक



कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने महिलाओं और विशेष रूप से युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत सेफ सिटी टीम शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है। इस पहल के तहत महिला पुलिस टीमें छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन




बुधवार को सेफ सिटी टीम ने वीजा व आईलेट्स निजी शिक्षण संस्थान में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टीम ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, उनकी रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया। टीम ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया, जिसका लाल बटन दबाने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध होती है। छात्राओं से इस एप पर पंजीकरण करने का आह्वान किया गया। वह इसके साथ टीम सदस्यों ने महिला अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, हेल्पलाइन नंबर 1091 और डायल 112 की जानकारी दी। सेफ सिटी टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर दुर्गा शक्ति और डायल 112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के लाभ भी समझाए। इसके साथ सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाबालिग पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहाबाद/कुरुक्षेत्र। थाना शाहाबाद पुलिस टीम ने हमला करके गंभीर चोट पहुंचाने के एक मामले में दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से हमले में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की पहचान माजरी मोहल्ला निवासी लक्ष्य तनेजा और दो नाबालिगों के रूप में हुई हैं। 31 मई को शाहाबाद निवासी नीरज सेठी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 16 वर्षीय बेटा 30 मई को चंडीगढ़ से बस द्वारा शाहाबाद लौट रहा था। जब वह शाहाबाद बस अड्डे पर खड़ा था, तभी तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आईं। घायल किशोर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बुधवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त सामान बरामद किया था। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह, मधुबन भेजा गया, जबकि लक्ष्य तनेजा को अपनी हिरासत में ले लिया गया।



बाजार से बदमाशों ने महिला से पर्स छीना, फोन और दस्तावेज गायब

कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट क्षेत्र से एक महिला से छीनाझपटी की घटना सामने आई है। पुलिस में दर्ज शिकायत में लुखी गांव के डेरा चकनगातिया निवासी गुरप्रीत कौर ने बताया कि वह वीरवार को अपने पति और बच्चों के साथ गीता स्कूल के पास बाजार में खरीदारी करने गई थी।

खरीदारी करते समय गुरप्रीत के पति पीछे रह गए थे और वह बच्चों के साथ एक दुकान पर सामान देख रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनका पर्स चुरा लिया, जिसमें उनका मोबाइल उनके और उनके पति व बच्चों के पासपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज व आठ हजार रुपये की नकदी थी। चोरी का अहसास होने पर गुरप्रीत ने चोर का पीछा किया, लेकिन वह काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया। गुरप्रीत ने तुरंत थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर जांच तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed