फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for purse theft; cash recovered.

Kurukshetra News: पर्स चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for purse theft; cash recovered.
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-5 बाजार में पर्स चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की नकदी से आठ हजार रुपये बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, आढ़ती सुरेंद्र कुमार ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि 28 जून की रात करीब 8:45 बजे सेक्टर-5 बाजार से उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 25 हजार रुपये नकद थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज हुआ। जांच के दौरान पुलिस टीम ने अमर सिंह और अकलेश को गिरफ्तार किया। अमर सिंह मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के रायपुर और अकलेश सीहोर जिले के गुरड़िया का निवासी है। पूछताछ में आरोपियों के पास से चोरी की राशि से आठ हजार रुपये मिले। संवाद
विज्ञापन



रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में करनाल जिले के गांव बांबारेहड़ी निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार, विश्वास नगर निवासी एक व्यक्ति ने 3 जुलाई को थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 30 जून को अंकुश, संदीप और मोहित उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने उनसे एक स्कॉर्पियो गाड़ी और नकदी की मांग की। 3 जुलाई को दोबारा फोन कर 1.5-1.5 लाख रुपये तथा स्कॉर्पियो गाड़ी मांगी गई। रुपये न देने पर अंकुश ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस दल ने 4 जुलाई को संदीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में कारागार भेजा गया। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




घर में घुसकर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार, डंडे और बिंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अनुज संधू, मोहित कुमार उर्फ शूटर और साहिल जुनेजा शामिल हैं। प्रिंस शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि तीन जुलाई को पड़ोसी रिषभ कटारिया से कार की चाबी को लेकर कहासुनी हुई थी। चार जुलाई शाम 5:30 बजे रिषभ 6-7 साथियों संग प्रिंस के घर पहुंचा। उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए प्रिंस व परिजनों पर डंडों, बिंडों और गंडासी से हमला किया। आरोपियों ने मकान व दुकान के शीशे भी तोड़े और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत पर हुड्डा चौकी ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में कारागार भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ढाबा संचालक गिरफ्तार, तीन क्विंटल चोरी के पाइप बरामद
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने मालवाहक ट्रकों से सामान चोरी करने वाले एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब तीन क्विंटल चोरी के लोहे के पाइप बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान करनाल जिले के मनक माजरा निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। थाना सदर थानेसर के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार को 3 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव समानी के एक ढाबे का संचालक चोरी करता है। वह रुकने वाले ट्रकों से सामान चुराकर बाजार में बेचता था। पुलिस टीम ने ढाबे पर छापेमारी कर स्टोर से लोहे के पाइप बरामद किए। कृष्ण बरामद पाइपों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने कृष्ण के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।



ट्रांसफार्मर चोरी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। थाना बाबैन पुलिस ने किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी के दो मामलों में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के साजिद और अरफात के रूप में हुई है। बिजली विभाग के मथाना उपमंडल कार्यालय ने चोरी की शिकायतें दर्ज कराई थीं। 3-4 फरवरी 2025 की रात गांव हरिपुर में चोरी हुई थी। वहीं, 20-21 जनवरी 2025 की रात गांव बरगट जट्टान में भी ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चुराया गया था। विभाग के अधिकारियों ने नुकसान का आकलन कर पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतों के आधार पर थाना बाबैन में अलग-अलग मामले दर्ज हुए। जांच में संलिप्तता सामने आने पर टीम ने चार जुलाई को दोनों को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed