Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   At a *chaupal* in Nivarsi, MP Deepender Hooda took aim at the BJP and the Election Commission.

Kurukshetra News: निवारसी की चौपाल में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने साधा भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
At a *chaupal* in Nivarsi, MP Deepender Hooda took aim at the BJP and the Election Commission.
लाडवा। निवारसी में चौपाल के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा को सम्मानित करते कांग्रेस कार्यकर्ता एव - फोटो : Archive
लाडवा। कांग्रेस के वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल कार्यक्रम के तहत बुधवार को गांव निवारसी में सभा हुई। इसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए प्रदेश में 35 लाख गलत वोट होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान सामने आए इन वोटों को लेकर चुनाव आयोग स्पष्ट करे कि ये वोट किसके थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महज 14 हजार वोटों के अंतर से सरकार बनाई थी।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच, प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर नए चुनाव कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में काले धन और चुनाव आयोग के दुरुपयोग सहित कई अनैतिक हथकंडे अपनाए गए। भाजपा के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने छह हजार रुपये बुजुर्ग पेंशन, महिलाओं को 2100 रुपये और 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए उन्होंने किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिलने और गन्ने व गेहूं के भाव में मामूली बढ़ोतरी करने की बात कही।
विज्ञापन

थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि वोट चोरी से लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होंगी। उन्होंने राहुल गांधी के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान से जुड़ने की अपील की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मेवा सिंह ने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर मताधिकार की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उपप्रधान गुरदेव सिंह सुरा, ब्लॉक प्रधान भगवंत सिंह विर्क, जिला परिषद सदस्य जसबीर पंजेटा, राकेश खुराना, शालू बंसल, डॉ. अमन पंजेटा, रणबीर बपदी, जरनैल सिंह डूडा, अश्वनी शर्मा और अशोक सैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed