फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for possessing and supplying illegal pistols and cartridges

अवैध पिस्तौल और कारतूस रखने व सप्लाई करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for possessing and supplying illegal pistols and cartridges
कुरुक्षेत्र। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस हथियारों के सप्लायर को भी पकड़ा है। आरोपी हरजोत सिंह निवासी बडौंदी (कुरुक्षेत्र) व सप्लायर गुरप्रीत सिंह निवासी हैबतपुर (करनाल) को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम इंद्री चौक लाडवा के पास मौजूद थी तभी टीम को सूचना मिली कि पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह लाडवा के सामने एक युवक खड़ा है। युवक के पास अवैध पिस्तौल है। इस सूचना पर युवक को असलहे के साथ काबू कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम हरजोत सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और कारतूस मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि यह पिस्तौल व कारतूस उसने गुरप्रीत सिंह से खरीदे थे। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने सप्लायर गुरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed