फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for cheating in the name of getting Australia's work visa

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 23 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating in the name of getting Australia's work visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा और कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों ने 15 लाख रुपये में शिकायतकर्ता के बेटे के ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया था। आरोपी सोनू कश्यप निवासी श्याम कॉलोनी व विवेक निवासी सैनी कॉलोनी के कब्जे से पुलिस ने पांच हजार रुपये बरामद करके आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में सुरेंद्र कुमार निवासी मसीता हाउस ने बताया था कि मेन बाजार में उसकी ज्वेलर्स की दुकान है। झांसा रोड पर भद्रकाली मंदिर में उसकी मुलाकात सोनू कश्यप से हुई थी। सोनू ने उसे बताया था कि वह अपने साथी विवेक व कमलजीत सिंह निवासी पटियाला (पंजाब) के साथ मिलकर विदेश भेजने का काम करता है। अभी ऑस्ट्रेलिया में वर्क वीजा खुले हुए हैं। वह उसके बेटे का ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवा देंगे। कंपनी उसे हर महीने एक से दो लाख रुपये देगी। 15 लाख रुपये में उसने उसके बेटे को ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट पर भेजने का आश्वासन दिया था। इसमें एक लाख रुपये फाइल पर काम शुरू करने, दो लाख रुपये वीजा आने के बाद व 12 लाख रुपये ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद देना तय हुआ था।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके बेटे का नकली वीजा उसके मोबाइल पर भेज दिया। उसके बाद आरोपी सोनू ने उससे एक अक्तूबर 2020 को 70 हजार व कागजात, तीन अक्तूबर को 28 हजार रुपये तथा चार अक्तूबर को दो लाख दो हजार नकद लिए थे। उसने वीजा की जांच कराई तो वीजा फर्जी पाया गया। उसने अपनी रकम और दस्तावेज वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सोनू कश्यप व विवेक को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद हुए। अदालत के आदेश से आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed